• Breaking News

    Wednesday, 15 June 2016

    आज मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे से मिले पूर्व विधायक जीवाराम चैधरी

    सांचौर । जयपुर में आज सांचौर के पूर्व विधायक जीवाराम चैधरी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की, मुलाकात में पूर्व विधायक ने सांचौर के विकास को लेकर की चर्चा की तथा जिले में बढते अपराधों को रोकने, सांचौर शहर को नर्मदा का पेयजल उपलब्ध करवाने, तहसील के पूर्वी गांवों को नर्मदा से जोडने, बाढ से टूटी सड़को की मरम्मत करवाने, बाढ में किसान के हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने, विद्यालयों एवं चिकित्सायों में रिक्त पदों को भरने की मांग रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने पूर्व जीवाराम चैधरी को सभी समस्याओं को तत्काल निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। जयपुर में आज पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने मुख्यमंत्री के साथ एक घंटे मंत्रणा की। 

    No comments:

    Post a Comment